किसान नेता व पूर्व प्रधान के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, छानबीन में जुटी पुलिस।
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 4 January, 2021 21:22
- 6334

Crime News Apradh Samachar,
Prakash Prabhaw News
Report, Monu Safi
लखनऊ : किसान नेता व पूर्व प्रधान के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, छानबीन में जुटी पुलिस।
लखनऊ में सोमवार को किसान नेता व पूर्व प्रधान भारतीय किसान यूनियन के नेता के बेटे ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी का कारण अभी पता नहीं चल पाया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बीकेटी ब्लॉक के गोयला ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान व भारतीय किसान यूनियन नेता स्व. हरिनाम सिंह यादव के बेटे शिवराज यादव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद उसे अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
Comments