संदिग्ध परिस्थितियों मे नाबालिग बच्ची की कुँए में गिरकर हुई मौत
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 2 October, 2020 04:52
- 3363

PPN NEWS
प्रतापगढ़... ब्यूरो जितेंद्र कुमार वर्मा
01/10/2020
संदिग्ध परिस्थितियों मे नाबालिग बच्ची की कुँए में गिरकर हुई मौत
मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही नाबालिग बच्ची
कुंडा |
कुन्डा एरिया के मंझिलगांव के ग्रामसभा मियां के पुरवा में कल बीती रात माँ बेटी कुँए की चौखट के पास सो रहे थे। फिर थोड़ी देर बाद माँ उठकर घर के भीतर सोने चली गयी, सुबह जब माँ उठी तो उसने बिटिया को नदारद पाया। गांव वालों की राय से उसी कुँए में उसे खोजा जाने लगा थोड़ी देर बाद उस लड़की की लाश कुँए मे दिखाई देने लगी। गांव वालों की काफी मशक्कत के बाद शव को कुँए से निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि बालिका मानसिक विक्षिप्त थी, और पिता की मृत्यु भी 3 वर्ष पहले हो चुकी हैं गांव वालों के अनुसार घटना तकरीबन रात 2 बजे के आसपास हुई।
Comments