अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सरकारी कार्यालयों में ब्याप्त भ्र्ष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा,
- Posted By: Admin 
                                                                              
- खबरें हटके
- Updated: 7 September, 2020 23:28
- 1447
 
 
                                                            अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सरकारी कार्यालयों में ब्याप्त भ्र्ष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा, डी एम को दिया चार सूत्रीय ज्ञापन
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)
खागा/ फतेहपुर
सरकारी कार्यालयों में ब्याप्त भ्र्ष्टाचार नीति के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोलते हुए जिलाधिकारी को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे जनपद के सरकारी कार्यालयों में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जनता की समस्याओं को न कोई सुनने वाला है और ना ही जन शिकायतों का निस्तारण हो रहा है।
अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यालयों से नदारद रहते हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना काल मे श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों को 1000 रु०/ माह आर्थिक सहायता दिए जाने की उद्घोषणा की गई थी। किन्तु आज तक किसी भी मजदूर के खाते में पैसा नहीं आया।
लेखपालों द्वारा आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने के नाम पर आवेदकों से सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। जो जरूरतमन्द लेखपालों को सुविधा शुल्क दे देता है। उसकी आय तो सही दिखाई जाती है। बाँकी सभी की मनमानी ढंग से लिखी जाती है।
बारिश ना होने के कारण किसानो की फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं। जिसकी वैकल्पिक बिजली ब्यवस्था भी पंगु है ।शहरों की बिजली भी छोटी छोटी कमियों के चलते रात रात भर गायब रहती है।
जिसकी मुख्य वजह विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की बेपरवाही व कामचोरी है।
जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को शीघ्र ही समस्याओं के निस्तारित कराए जाने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर किरन देवी, शशिकांत सिंह, प्रतिपाल सिंह,अर्जुन प्रशाद, राजेश प्रशाद, बाबू तिवारी, रामसखी, नीलम देवी, शिवाकांत तिवारी, मनोज त्रिवेदी समेत लगभग तीन दर्जन संगठन कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
 
                                                         
                                                                 
                                                                 
                                                                 
            
Comments