एनोनिमस होप फाउंडेशन ने बेसहारा गरीबों को दिया कंबल
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 18 January, 2021 16:47
- 2189

prakash prabhaw news
लखनऊ।
एनोनिमस होप फाउंडेशन ने बेसहारा गरीबों को दिया कंबल
देश के उत्तरी इलाको में ठंड का कहर जारी है। ठंड आते ही समाज का एक वर्ग को काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है और ये खुद को बेसहारा पाते है। इसी कारण अक्सर ठंड से मौत की खबर सामने आती रहती है।
ऐसे में जब मौसम हर दिन करवट ले रहा है तब समाज के कुछ जागरूक लोग सामने आकर इन बेसहारा लोगों की मदद कर रहे है।
हाल फिलहाल में बने समाज सेवी समूह 'Anonymous Hope foundation ' द्वारा कुछ सप्ताह पहले कंबल वितरण किया गया था और एक बार फिर इस समूह ने बढ़ती ठंड को मद्देनजर रखते हुए कंबल वितरण करके अपने जागरूक होने का प्रमाण दिया।
पिछली बार इस संगठन ने रोड पर बेसहारा और ठिठुरते लोगों की मदद का बेड़ा उठाया था जबकि इस बार इन समाज सेवी लोगो ने 'डोर टू डोर ' कैंपेन चलाकर ठंड के कहर से ठिठुर रहे गरीब और जरूरतमंद लोगो की मदद करने की कोशिश की है।
Comments