बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 21 August, 2025 00:32
- 2281

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
प्रयागराज
भदोही से बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज जमानत दे दी । आर्म्स एक्ट मामले में विष्णु मिश्रा को ये जमानत जस्टिस राजबीर सिंह की कोर्ट से मिली है।
2022 में भदोही के गोपीगंज थाने में विष्णु के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3,/7 -25 और 29-B में एफआईआर दर्ज हुई थी। विष्णु मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में भी कई मामले पहले से दर्ज है।
पूर्व विधायक विजय मिश्रा और विष्णु मिश्रा पर गायिका के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। विजय मिश्रा इन दिनों आगरा जेल में बंद है जबकि बेटा विष्णु लखीमपुर खीरी जेल में बंद है।
4 अगस्त 2022 को पुलिस ने भदोही के अमवा स्थित पेट्रोल पंप से 9MM के पांच कारतूस, 9MM की एक पिस्तौल, 4 मैगजीन, 375 कारतूस और एक एके-47 राइफल बरामद की थी ।
Comments