लॉकडाउन की स्थिति के अनुसार बंदियों से मुलाकात 3 मई तक पूर्णतः रहेगी बन्द
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 20 April, 2020 02:26
- 3510

Prakash Prabhaw News
लॉकडाउन की स्थिति के अनुसार बंदियों से मुलाकात 3 मई तक पूर्णतः रहेगी बन्द
रायबरेली। वर्तमान में कोरोना आपदा के दृष्टिगत कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से जेल मैनुअल के प्रस्तर 708 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मुलाकात पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगा दिया गया था। जिसे देशव्यापी लॉकडाउन की स्थिति के अनुसार 3 मई तक बढाये जाने का निर्णय लिया गया है। बंदियों के उनके परिजनों से होने वाली मुलाकात 3 मई पूर्णतः बन्द रहेगी।
Comments