सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम- 11 के साथ बैठक कर दिए निर्देश
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 9 May, 2020 23:48
- 5771

Prakash prabhaw news
रिपोर्टर-सुरेंद्र शुक्ला
लखनऊ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम- 11 के साथ बैठक कर दिए निर्देश
सीएम योगी ने राजस्व प्राप्ति की समस्त सम्भावनाओं पर कार्य करने पर बल दिया। प्रवासी कामगारों, श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाई जाए-सीएम योगी
महिला स्वयं सहायता समूह के लिए व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं-सीएम योगी
कोरोना की केमिस्ट्री को समझते हुए ट्रीटमेंट करने की आवश्यकता-सीएम योगी
‘आयुष कवच-कोविड’ एप का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को इसे डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित करें-सीएम योगी
18 करोड़ लोगों को 3 चरणों में खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया जो एक बहुत बड़ा कार्य, क्योंकि 18 करोड़ तो कई देशों की आबादी भी नहीं-सीएम योगी
प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की रिकवरी की दर 42 प्रतिशत, जो रिकवरी के राष्ट्रीय औसत 29.2 प्रतिशत से लगभग 13 प्रतिशत अधिक-सीएम योगी
एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों के 52,000 बेड के क्षमता विस्तार के लक्ष्य के सापेक्ष 53,400 बेड की व्यवस्था-सीएम योगी
पूल टेस्टिंग में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर-सीएम योगी
लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन कराने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं माॅनीटरिंग करने के निर्देश
मलेरिया, डेंगू सहित विभिन्न संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाएं-सीएम योगी
गौ-आश्रय स्थलों को आय से जोड़ते हुए गोबर से कम्पोस्ट बनाकर खेतों में इस खाद का उपयोग करे-सीएम योगी
Comments