*कोरोना महामारी में किसानो की समस्या को किया जा रहा खिलवाड़ मंत्री ,नेता की नही पड़ती इनकी समस्या पर नजर*
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 3 September, 2020 19:44
- 2264

PPN NEWS
03/09/2020
प्रतापगढ़... ब्यूरो जितेंद्र कुमार वर्मा
*कोरोना महामारी में किसानो की समस्या को किया जा रहा खिलवाड़ मंत्री ,नेता की नही पड़ती इनकी समस्या पर नजर*
*बिहार/कुण्डा/प्रतापगढ़*
आजादी के इतने साल बीतने को हैं लेकिन आज भी किसान गरीब क्यों? आजतक किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जो उपाय किए गए उससे समाधान नहीं हुआ बल्कि संकट गहराता जा रहा है। किसानों की आर्थिक हालात लगातार बिगड़ती जा रही है। जिम्मेदार किसानों की समस्याओं का सही कारण नहीं खोज पाए या खोजना ही नहीं चाहते? अधिक किसान और खेत मजदूर गरीबी का जीवन जी रहे हैं। जो किसान केवल खेती पर निर्भर हैं उनके लिये दो वक्त की रोटी पाना भी संभव नहीं है। खेती के काम हो, बिमारी हो, बच्चों की शादी हो या कोई अन्य प्रासंगिक कार्य किसान को हर बार कर्ज लेने के सिवाय दूसरा कोई रास्ता नही बचता। यह जानते हुए भी कि उसकी आय कर्ज का ब्याज लौटाने के लिये भी पर्याप्त नहीं है। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार नौकरशाह अपना वेतन तो आवश्यकता और योग्यता से कई गुना अधिक बढ़ा लेते हैं लेकिन किसान के लिए उसे दिन के आठ घंटे कठोर परिश्रम के बाद भी मेहनत का उचित मूल्य न मिले ऐसी व्यवस्था बनाये रखना चाहते हैं।
हम बात कर रहे हैं बिहार विकासखण्ड के किसानों की जहां कहने को तो हीरागंज रजबहा माइनर व महराजपुर सिया माइनर है लेकिन उसमें किसानों की जरूरत पर सिंचाई के लिए कभी भी पानी नहीं आता।
जब विधान केसरी की टीम ने इन दोनों माइनरों से सम्बंधित किसानों से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि साहब सिंचाई विभाग के अधिकारियों से इस बावत कई बार शिकायत की गई है लेकिन आज तक सिंचाई की समस्या से निजात नहीं मिल पाया है। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक सिर्फ सिंचाई की समस्या से ही हम सब जूझ रहे थे जिससे जैसे तैसे निपट लिया जाता था लेकिन अब छूटे गौवंशो से अपनी खेती को बचाने के लिए दिन रात एक सिपाही की भांति खेतों में तैनात रहना पड़ता है।
आखिर किसानों की इस दयनीय दशा का जिम्मेदार किसे ठहराया जाय।
Comments