गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 26 October, 2026 12:56
- 209

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के गणेशपुर रहमानपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र उदयभान ने पुलिस से शिकायत की है।
शिकायत के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 को मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में हरिकंशगढ़ी के पास घर की रसोई के सामने विपक्षियों ने राकेश कुमार के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 401/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 और 351(3) में मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में मुकेश जायसवाल और संदीप शामिल हैं। दोनों लखनऊ के निवासी बताए गए हैं। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
Comments