गरीबों की सेवा और परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म।

गरीबों की सेवा और परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म।

PPN NEWS

गरीबों की सेवा और परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म। 

बुधवार, 19 जनवरी 2021

हनुमान सोनी 

गोसाईगंज अयोध्या। गरीबों की सेवा ही सच्ची भगवत सेवा है। दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नही होता। समाज के कमजोर तबके की भलाई के लिए यथा योग्य समर्थ लोगों को आगे आना चाहिए। दीनहीनों की भलाई करने वाले का ईश्वर मददगार होता है।

यह बातें लगातार 10 दिनों से तापमान में गिरावट एवं बढ़ती शीतलहरी एक व्यक्ति कांप रहा था। जिस पर समाजसेवी हनुमान सोनी की नजर उस गरीब असहाय व्यक्ति पर पड़ी तो भीटी चौराहे उसके पास पहुंच कर उसे गरम जलेबी व समोसा खिलाकर उसका भूख मिटाया। समाजसेवी हनुमान सोनी को गरीबों का मसीहा लोग ऐसी सेवा देखकर कहते हैं। कोई भी गरीब कहीं का हो किसी जात पात का उससे कोई मतलब नहीं सोनी उसके सेवा में निःस्वार्थ भाव से जुट जाते हैं।

व्यक्ति जनपद फैजाबाद अयोध्या थाना तारुन ग्राम सभा आगा टिकरी गांव का निवासी है। इसमें अपना नाम रवि कसौधन पुत्र रामकुमार कसौधन बताया व कुछ दिमाग की रूप से परेशान है। रात भर  ठंड से ठंड से परेशान था  सुबह  दुकान पर  मांग कर  खाने की इच्छा जाहिर कर रहा था लेकिन  इस समय  इंसान की इंसानियत को नहीं समझ पाता जिसे बखूबी समाजसेवी हनुमान सोनी उसकी भाषा को समझ कर उसे जलेबी और समोसा  खिलाया  उसके बाद उसके लिए एक चप्पल खरीदा एक गर्म जैकेट खरीद कर पहनाया। लोग इस तरह सेवा को देखकर लोग वाह  वाह बहुत अच्छा कहते हैं। लेकिन अगर वह भी इसी तरीके से अपने मन में गरीब की सेवा करने का जज्बा रखें तो आज कोई गरीब ठंड से परेशान नहीं हो सकता।

समाजसेवी सोनी जी ने कहा कि हम कोई राजनैतिक व्यक्ति नही हैं बल्कि एक साधारण इंसान हैं। मानव होने के नाते एक व्यक्ति का फर्ज है वह निःस्वार्थ भाव से दूसरे मनुष्य की सेवा करे, यही मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। अपने आस-पास के अभावग्रस्त जरूरतमंद लोगों को देखकर इस भीषण ठंड गलन भरे मौसम में गरीब असहाय जरूरतमंदों को ठंड के गरम कपड़े देकर तथा भोजन कराने से हमें बहुत सुकून मिलता है।

बताया कि वह इसी प्रकार आवाम की मदद करते रहेंगे। इसके अलावा भी समाज में तमाम लोग हैं जो गरीबों के लिए कुछ करने का जज्बा रखते हैं। हम उनके चरणों में प्रणाम करते हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *