CM योगी ने कांवड़ यात्रा के लिए दिए निर्देश
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 6 July, 2021 21:26
- 999

prakash prabhaw
लखनऊ.
CM योगी ने कांवड़ यात्रा के लिए दिए निर्देश
कोरोना काल में हो रही कांवड़ यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं. सीएम ने उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं के लिए निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा है कि पड़ोसी राज्यों से संवाद स्थापित कर कांवड़ यात्रा को पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि कोविड काल को ध्यान में रखते हुए कांवड़ यात्रा को सुचारू रूप से चलाया जाए.
बता दें इस साल 25 जुलाई से शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा शुरू होगी. योगी सरकार हर साल कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम भी करती रही है. इसके लिए उन्हें जगह-जगह पानी, आराम की सुविधा के साथ ही उनके स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा आदि भी की जाती है.
Comments