SSV स्कूल में हुआ आम दिवस का आयोजन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 24 July, 2025 01:45
- 1479

PPN NEWS
रिपोर्ट, उदयवीर
शाहजहांपुर | मंगलवार को रुजवारी मोड़ तिलहर स्थित इंग्लिश मीडियम एसएसवी स्कूल में "आम दिवस" उत्साहपूर्वक मनाया गया जिसमें विद्यालय के डायरेक्टर- रितेश कुमार, प्रबंधक - राजीव कुमार एवं प्रधानाचार्य राजविंदर सिंह शामिल हुए|
इस अवसर पर छात्रों ने नृत्य, भाषण और आम पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में सोमिल, निष्ठा, आराध्या, साक्षी, आकृति, अनीका, तन्वी, सिद्धि, काव्या, मधु, अनन्या और शिवांगी इत्यादि छात्रों ने सहभागिता की |
यह कार्यक्रम न सिर्फ मनोरंजक रहा बल्कि ज्ञानवर्धक भी था, जिसमें फलों के राजा — आम के प्रति प्रेम को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया।
Comments