नीलगायों की झुंड से लगी टक्कर, दो वृद्धों की हुई मौत
- Posted By: Admin 
                                                                            
                                                                    
                                 - खबरें हटके
 - Updated: 11 December, 2021 19:18
 - 1634
 
                                                            PPN NEWS
प्रयागराज :
नीलगायों की झुंड से लगी टक्कर, दो वृद्धों की हुई मौत
थरवई थाना क्षेत्र के गारापुर सिकन्दरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर मोपेड से जा रहे दो वृद्धों की नीलगाय की झुंड से टक्कर हो जाने से मौत हो गई। दोनों वृद्ध रिश्ते में समधी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल के चीरघर में भेज दिया है।
रिश्तेदार के घर जा रहे थे दोनों वृद्ध।
थरवई थाना क्षेत्र के गारापुर सिकन्दरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर मोपेड से सत्य नारायण यादव 57 वर्ष पुत्र स्व. भागीरथी यादव निवासी अभईपुर थाना बहरिया अपने समधी जगदेव यादव 50 वर्ष निवासी भरेहता थाना बहरिया के साथ टीवीएस मोपेड से सहसो स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जैसे ही वजीरपुर गांव के सामने पहुंचे थे। तभी नीलगाय के एक समूह इनको टक्कर मार दिया। जिससे दोनों लोगों का सिर फट गया। मौके पर मौत हो गयी।
नीलगाय की झुंड के बीच में आने से हुआ हादसा।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों बुजुर्ग तेज रफ्तार से सहसो की ओर आ रहे थे। तभी नीलगाय का झुंड सड़क पार कर रहा था। नीलगाय का एक झुंड सड़क पार कर चुका था। तभी इन्होंने अपनी मोपेड आगे बढ़ा दी, अचानक एक दूसरा झुंड रोड पर आ गया।
जब तक मोपेड को संभालते नीलगाय टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। नीलगाय की टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह अपने आप को संभाल नहीं सके। रोड पर गिर गये। जिससे सिर फट गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मृतक के मोबाइल से परिजनो व थरवई पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थरवई पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मृतको के परिजन मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी है। मृतक सत्यनरायण के चार लड़के है, जगदेव यादव के चार लड़के व तीन लड़किया है दोनों मृतक सगे समधी है।
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments