50 शैय्या संयुक चिकित्सालय चंदरनगर, आलमबाग में हुआ पौधों रोपण
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 12 July, 2026 19:37
- 252

50 शैय्या संयुक चिकित्सालय चंदरनगर, आलमबाग में हुआ पौधों रोपण
अमित श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ
दिनांक 12 जुलाई 2026 को 50 शैय्या संयुक चिकित्सालय चंदरनगर आलमबाग में श्री आनंद प्रकाश, उप सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उ0प्र0 शासन, डा0 सोमेंद्र नाथ, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं, डा0 एस0पी0 सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा आस्था संस्कार सेवा (स्वयंसेवी संस्था) के पदाधिकारियों द्वारा 340 छायादार एवं फलदार वृक्षों की पौधों का रोपण किया गया।
इस आयोजन में चिकित्सालय के अधीक्षक सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण योगदान किया गया।
डा0 एस0पी0 सिंह, मु0चि0अधी0 द्वारा पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर वृक्षों के प्रभाव तथा उपयोगिता के संबंध में सभा को सम्बोधित किया गया।
आयोजन में स्वयंसेवी संस्था आस्था संस्कार सेवा के पदाधिकारियों द्वारा विशेष रूप से उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया गया।

Comments