अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
- Posted By: Abhishek Bajpai
- खबरें हटके
- Updated: 27 February, 2021 04:09
- 4032

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
रायबरेली-उत्तर प्रदेश में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है ताजा मामला रायबरेली जिले से सामने आ रहा है जहां एक अज्ञात युवक की हत्या कर शव को गड्ढे में फेकने का मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल फॉरेंसिक टीम को मौके ओर बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा के पास गड्ढे में संदिग्ध परस्थितियों में खून से लतपथ शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतक युवक के शव में कई जगह धारदार हथियार से हमले के निशान भी पाए गए है।प्रथम दृष्ट्या हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जताई जा रही है। हत्या की सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वही पुलिस की माने तो एक अज्ञात युवक का शव गड्ढे में मिला हिया शव की शिनाख्त अभी तक नही हो सकी है शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।

Comments