युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 2 February, 2026 13:02
- 392

crime news, apradhs samachar
PPN NEWS
युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
गऊघाट क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक ने घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लगाई फांसी।
ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, 8 साल पहले हुई थी मृतक की शादी।
ठाकुरगंज लखनऊ। लखनऊ के थाना ठाकुरगंज अंतर्गत बम्बा घर गेट गऊघाट इलाके में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त विवरण के अनुसार, लालजी यादव, पुत्र स्वर्गीय रामू यादव, उम्र लगभग 35 वर्ष, ने अपने घर के भीतर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही रविवार रात करीब 08:20 बजे स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
परिजनों ने जब लालजी यादव को फंदे पर लटका देखा तो आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर इलाज के लिए तत्काल ट्रामा सेंटर ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, मृतक का विवाह 8 वर्ष पूर्व हुआ था। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और शव को कब्जे में लेकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अस्वाभाविक मृत्यु की स्थिति में की जाने वाली कानूनी प्रक्रिया के तहत मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Comments