जनता दर्शन: मुख्यमंत्री से मिले फरियादी, बोले- आपकी सेवा ही सरकार की प्राथमिकता

जनता दर्शन: मुख्यमंत्री से मिले फरियादी, बोले- आपकी सेवा ही सरकार की प्राथमिकता

जनता दर्शन: मुख्यमंत्री से मिले फरियादी, बोले- आपकी सेवा ही सरकार की प्राथमिकता

दीपावली के बाद 'जनता दर्शन' में मुख्यमंत्री ने सुनी 50 से अधिक शिकायतें, निश्चित समयावधि में निस्तारण का दिया निर्देश।

धन के अभाव में इलाज न रुकने का आश्वासन, सरकारी जमीन से तत्काल कब्जा हटाने का दिया आदेश।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के उपरांत सोमवार को एक बार फिर 'जनता दर्शन' किया। प्रदेश के कई जनपदों से अपनी समस्या लेकर आए फरियादियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का निश्चित समयावधि में उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और साथ ही पीड़ितों से फीडबैक भी लिया जाए। इस दौरान लगभग 50 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। फरियादियों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि जनता की सेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

​'जनता दर्शन' में पुलिस, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद और पारिवारिक मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से आईं।

धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रहेगा अधूरा

​'जनता दर्शन' के दौरान मुख्यमंत्री के संज्ञान में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायतें लाई गईं। इस पर उन्होंने इसकी गंभीरता से जांच कर तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। वहीं, कुछ फरियादियों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल से जल्द एस्टिमेट बनवाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि धन के अभाव में किसी भी जरूरतमंद का इलाज अधूरा नहीं रहेगा। सरकार हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

सर! मैं कलाकार हूँ, मुझे कार्यक्रम दिलवा दीजिये

​'जनता दर्शन' में एक महिला लोकगीत कलाकार भी पहुंचीं, जिन्होंने मुख्यमंत्री से सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए मंच दिलाने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल उन्हें कार्यक्रम दिलाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जनपद में लोककलाओं को प्राथमिकता दे रही है और अनेक आयोजन कराए जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन आयोजनों में पंजीकृत और अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को मौका मिले।

पुलिस, पारिवारिक मामले भी आए

​इस दौरान पुलिस और पारिवारिक मामलों से जुड़े कई शिकायतें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं। पुलिस से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने इन्हें गंभीरता से दिखवाने और पीड़ितों की समस्या का जल्द समाधान कराने का निर्देश दिया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *