नदी में कूदे युवक का मिला शव
- Posted By: Abhishek Bajpai
- राज्य
- Updated: 4 February, 2021 02:03
- 4109

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
नदी में कूदे युवक का मिला शव
रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जनता बाजार स्थित लोन नदी के पास उस समय हड़कंप मच गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके ओर पहुची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घंटो की मशक्कत के बाद अधेड़ का शव बरामद किया गया।
दअरसल 55 वर्षीय मृतक बिंदादीन उर्फ मानू जो कि लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ही गौरा रुपई का रहने वाला था । घर से मृतक काम के लिए निकला था और संदिग्ध परिस्थितियों में लोन नदी में कूद गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में घंटो की मशक्कत के बाद अधेड़ के शव को नदी से बाहर निकाला गया।
Comments