सेवानिवृत्त लेखपालो को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेटकर दी विदाई

PPN NEWS
मोहनलालगंज
01.02.2021
सेवानिवृत्त लेखपालो को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेटकर दी विदाई
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज तहसील परिसर में सेवानिवृत्त लेखपाल दिनेश चन्द्र त्रिपाठी व अरूण तिवारी की विदाई के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे तहसीलदार व अन्य राजस्व कर्मियों ने सेवानिवृत्त लेखपाल के कार्यकाल में प्रकाश डाला। साथ ही फूलों की माला पहनाकर व अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेटकर विदाई दी।
मोहनलालगंज तहसील सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्त लेखपाल दिनेश चन्द्र त्रिपाठी व अरूण तिवारी की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद तहसीलदार निखिल चन्द्र शुक्ला ने कहा कि लेखपाल दिनेश चन्द्र त्रिपाठी व अरूण तिवारी बेदाग छवि के व्यक्ति हैं। इन्होंने कभी शिकायत का मौका नहीं दिया।
अन्य लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए। तहसील में अपने कार्यकाल के दौरान किसी से इनका विवाद नहीं हुआ। सेवानिवृत्त लेखपाल दिनेश चन्द्र त्रिपाठी ने अपने साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक कर्मचारी को सेवाकाल के दौरान न शब्द हटा देना चाहिए। कार्य करते हुए हमेशा मैंने अपने दायित्वों को सर्वोपरि माना है।
विदाई समारोह में मौजूद साथी लेखपालो ने दिनेश चन्द्र त्रिपाठी व अरूण तिवारी के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की।इस मौके पर लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष सुशील शुक्ला,राजस्व निरीक्षक सघं जिलाध्यक्ष राकेश बाजपेयी,लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विवेक सिहं,महामंत्री अहमद अब्बास,रजिस्टार कानूनगो उमा शंकर वर्मा सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
Comments