न्यूज़ एंकर के आकस्मिक निधन पर शोक
- Posted By: Abhishek Bajpai
- राज्य
- Updated: 5 February, 2021 20:02
- 4744

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
न्यूज़ एंकर के आकस्मिक निधन पर शोक
लालगंज रायबरेली- एक प्रतिष्ठित टीवी चैनल के न्यूज़ एंकर विकास शर्मा के आकस्मिक निधन होने पर स्थानीय पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। न्यूज़ एंकर विकास शर्मा मूलतः कानपुर जिले के इटौली गांव रहने वाले थे। वर्तमान में वह रिपब्लिक भारत टीवी चैनल में सीनियर एंकर के रूप में कार्यरत थे। उनका 'यह भारत की बात है' न्यूज़ शो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा है।
रिपब्लिक भारत के जिला प्रतिनिधि पंकज जायसवाल ने बताया कि विकास शर्मा बेहद मिलनसार और अच्छे व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन पर समूचा समाचार जगत आहत है। निधन पर वरिष्ठ पत्रकार अवनींद्र पांडेय, रवींद्र सिंह, अतुल त्रिपाठी उपजा के तहसील अध्यक्ष सुशील शुक्ला, अमरेश पटेल, सुरेश श्रीवास्तव, शशिराज पटेल, रामबाबू गुप्ता, शेरबहादुर सिंह, सिद्धार्थ त्रिवेदी, अनंत विजय सिंह, शीतला गुप्ता, अंकुर वर्मा, अनुराग दुबे,अभिषेक बाजपेयी, अजय प्रताप सिंह,अखिलेश सिंह,चंद्रशेखर शरण सिंह उमेश श्रीवास्तव, पुलक दीक्षित, आदि पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
Comments