उन्नति फाउंडेशन संस्था द्वारा जरूरतमंदों को बाँटे गए कम्बल
PPN NEWS
"आओ मिलकर खुशियां बांटे जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाये"
उन्नति फाउंडेशन संस्था द्वारा लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभ अवसर पर "'आओ मिलकर खुशियाँ बाटें" के अन्तर्गत कंबल वितरण एवं भोजन सेवा के साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, स्वदेशी एवं समृद्ध भारत के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम बक्कास,लखनऊ में किया गया। इस शिविर में बुजुर्गों , महिला एवं पुरुषों को कंबल वितरण किया गया। जिसमे लगभग 200 जरूरतमंदों को कंबल एवं भोजन का वितरण किया गया।
आपको बताते चले कि उन्नति फाउंडेशन संस्था प्रतिवर्ष इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती है।
उन्नति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रोहित सिंह, सचिन शैलजा पांडे, कोऑर्डिनेटर सैफ खान, लकी सुरीन और श्री त्रिनेत्र संस्था से उषा गोस्वामी, सुनीता सिंह, तृप्ति मिश्रा मौजूद रही। रोहित सिंह ने ग्रामीण लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी श्री त्रिनेट संस्था की उषा गोस्वामी ने महिला सशक्तिकरण के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर कैसे बने इसकी जानकारी दी। शैलजा पांडेय ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लाभ के बारे में बताया तत्पश्चात सभी लोगों ने आसपास स्वच्छता रखने की शपथ ली।


Comments