अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल
- Posted By: Abhishek Bajpai
- ताज़ा खबर
- Updated: 12 June, 2020 01:19
- 4187

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल
लालगंज रायबरेली। ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में ट्रक चालक व खलासी घायल हुए हैं।बताया गया है कि ग्राम गुनावर कमंगलपुर थाना हरचंदपुर निवासी सुजीत कुमार (25) अपने साथी रामप्रताप व हरीप्रसाद के साथ कुम्हड़ौरा गांव स्थित एक मकान में स्लेप डालकर बाइक से रात लगभग दस बजे घर जा रहे थे। तभी बन्नामऊ गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें तीनो घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार ट्रक चालक महेश निवासी रामपुर जनपद बाराबंकी तथा खलासी विनीत कुमार बांदा से मौरंग लादकर बाराबंकी जा रहे थे। तभी लालगंज फतेहपुर मुख्यमार्ग पर ज्ञानू ढ़ाबा के पास खड़े ट्रक में उसका ट्रक जा भिड़ा जिसके चलते दोनो घायल हो गए। दोनो को गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Comments