वृद्ध की आवाज चली गई आकाशीय बिजली गिरने के कारण
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 2 May, 2020 14:37
- 7153

PRAKASH PRABHAW NEWS
ब्यूरो रिपोर्ट प्रकाश प्रभाव
आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की आवाज चली गई
बहराइच /
बारिश व तेज हवाओं के बीच शुक्रवार को दोपहर एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे पेड़ बीच से फटकर दो भागों में बंट गया ।
वहीं बिजली की तेज गड़गड़ाहट से एक वृद्ध की आवाज गुम हो गई। वृद्ध का एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।
मुर्तिहा कोतवाली के सेमरी मलमला के मजरे भगवानदास गांव में शुक्रवार को दोपहर बजे सागौन के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी।
जिससे पेड़ दो भागों में बंट गया।
लालपुर गांव में भी इसी समय आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी तेज गड़गड़ाहट से बरामदे में लेटे 60 वर्षीय केके यादव की आवाज गुम हो गई।
उनकी हालत बिगड़ गई । आनन फानन में वृद्ध को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाए जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
अभी उसकी आवाज नहीं लौटी है।
Comments