एम एस इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 19 March, 2024 19:56
- 1155

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
एम एस इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
कौशाम्बी। नेहरू युवा केंद्र कौशांबी के तत्वाधान में आज जिला युवा अधिकारी गोपेश पांडेय जी के निर्देशानुसार दिनांक 18/03/2024 को विकास खण्ड मूरतगंज के एमएस इंटर कॉलेज सिकंदरपुर बजहां में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार तिवारी ने उपस्थित सभी बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक किया एवं जानकारियां दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के खेल अध्यापक गिरजेश पांडेय, संजय सिंह यादव, हंसराज सिंह राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक धनंजय आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments