जमीनी विवाद में भाले से वृद्ध व्यक्ति की निर्मम हत्या
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 18 September, 2020 21:22
- 4084

crime news, apradh samachar
prakash prabhaw news
जमीनी विवाद में भाले से वृद्ध व्यक्ति की निर्मम हत्या
Report-अबू शहमा
बहराइच हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा में जमीनी विवाद में भाला मारकर ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना के बाद भारी पुलिस तैनात है।
जानकारी के मुताबिक रमपुरवा में ग्राम पंचायत की ओर से एक जमीन पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। इस जमीन को एक परिवार के लोग अपना बताकर निर्माण का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
लाठी डंडे व जमकर ईंट पत्थर चले। आरोपियों ने ग्रामीण ननकऊ शुक्ल को भाला मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते मे वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मौके पर खैरीघाट, रामगांव, बौंडी समेत भारी पुलिस बल तैनात है। एसओ हरदी आरपी यादव ने बताया कि तहरीर मिलते ही मकदमा दर्ज किया जाएगा।
Comments