कोविड-19 वायरस महामारी के कारण कोई भी अधिकारी/कर्मचारी नही छोड़ेगा मुख्यालय : शुभ्रा
- Posted By: Abhishek Bajpai
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 1 May, 2020 19:47
- 2890

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
कोविड-19 वायरस महामारी के कारण कोई भी अधिकारी/कर्मचारी नही छोड़ेगा मुख्यालय : शुभ्रा
रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कोविड-19 कोरोना वायरस फैलने के कारण राष्ट्रीय आपदा के रूप में घोषित है, जिसके दृष्टिगत समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिये है कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी जो कोषागार से वेतन प्राप्त करता है, मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों के अवकाश पूर्व से ही निरस्त है बिना अनुमति प्राप्त किये अंतर्जनपदीय भ्रमण प्रतिबन्धित किया जाता है। वर्तमान समय में जनपद की सीमायें सील है, अस्तु कोई भी शासकीय वाहन शासकीय कार्य के अतिरिक्त परिवहन नहीं किया जायेगा। उक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित का होगा।
Comments