पूज्य पिता की पुण्यतिथि में शामिल हुए डिप्टी सीएम
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 8 October, 2024 00:00
- 872

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
पूज्य पिता की पुण्यतिथि में शामिल हुए डिप्टी सीएम
कौशाम्बी। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार की दोपहर ढाई बजे कौशाम्बी पहुंचे, डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर सयारा स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में उतरा,जहाँ से डिप्टी सीएम मां शीतला अतिथि गृह पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
पार्टी पदाधिकारियों एवम अधिकारियो के साथ बैठक के बाद डिप्टी सीएम अपने निज आवास सिराथू पहुंचे जहाँ उन्होंने अपनी माता जी एवम परिजनों से मुलाकात की और अपने पूज्य पिता स्वर्गीय श्याम लाल मौर्य की पुण्य तिथि पर आयोजित पूजन हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। शाम को 6 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
Comments