प्रयागराज के लिए फिर शुरू होगी आज से फ्लाइट
- Posted By: Abbas
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 25 October, 2020 14:54
- 3298

Prakash prabhaw news
प्रयागराज के लिए फिर शुरू होगी आज से फ्लाइट
प्रयागराज :
लॉकडाउन से पहले प्रयागराज की बंद की गई उड़ान 25 अक्टूबर से फिर से शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट 6ई7932 रायपुर से सुबह 9 बजे उड़ान भरकर 10.50 को प्रयागराज पहुंच जाएगी।
यहाँ से सुबह 11.30 am को रवाना होकर दोपहर 1.20pm को रायपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट हफ्ते में सात दिन चलेगी। इसके साथ ही हफ्ते में चार दिन चलने वाली लखनऊ फ्लाइट का समय भी आज से बदल जाएगा।
लखनऊ-रायपुर फ्लाइट अब लखनऊ से सुबह 6.30 am बजे उड़कर 7.55 am को रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से 8.30 बजे रवाना होकर 9.55 को लखनऊ पहुंच जाएगी। यह फ्लाइट हफ्ते में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरेगी।
Comments