संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थाई नहीं करेगी सरकार !
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 8 February, 2024 06:45
- 4221

PPN NEWS
लखनऊ।
संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थाई नहीं करेगी सरकार !
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बताया कि विभिन्न विभागों में संविदा या आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों के स्थाई करने का सरकार का कोई प्रावधान नहीं है !
सपा विधायक संग्राम सिंह यादव के सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि सेवाप्रदाता के माध्यम से लिए गए कर्मी राज्य सरकार के नियुक्त कर्मी नहीं है, आउटसोर्सिंग के रूप में कार्यरत कर्मचारियों को स्थाई करने की कोई नीति नहीं है !
Comments