तहसील दिवस पर जनसुनवाई, खागा में पेयजल और सौर ऊर्जा समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया
- Posted By: Sarvare Alam
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 5 October, 2025 03:32
- 3165

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में माह के पहले शनिवार को आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर खागा तहसील में जिलाधिकारी रवींद्र सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की कई शिकायतें सामने आईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।
जनसुनवाई के दौरान, मॉडल बार संगठन खागा की ओर से अधिवक्ता सुमन सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कचहरी परिसर में पेयजल संकट, लाइटिंग, सौर ऊर्जा और तहसील गेट पर लगे वाटर कूलर की खराबी जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया। संगठन ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।
वहीं जिलाधिकारी ने इन विषयों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
Comments