मनौरी बाजार में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 27 July, 2026 15:47
- 395

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
मनौरी बाजार में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी रेलवे ओवरब्रिज के समीप सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मंदिर के पुजारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है शव की पहचान राजकुमार त्रिपाठी पुत्र मनबोध त्रिपाठी निवासी प्रयागराज के मातपुर के रूप में पहचान हुई मौत की खबर सुनते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
Comments