लुधियाना से आने वाली ट्रेन में दो श्रमिक मजदूर पाए गए कोरोना संदिग्ध
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 11 May, 2020 00:47
- 2875

Prakash prabhaw news
ब्यूरो रिपोर्ट प्रकाश प्रभाव
लुधियाना से आने वाली ट्रेन में दो श्रमिक मजदूर पाए गए कोरोना संदिग्ध
खबर आजमगढ़ से
जहां आज लुधियाना से ट्रेन द्वारा लाए गए मजदूरों में से 2 मजदूर संदिग्ध पाए गए जिनमें डॉक्टरों ने करोना के कुछ संदिग्ध लक्षणों को देखा तो इन युवकों को तत्काल आजमगढ़ चिकित्सालय के इमरजेंसी में भेज दिया जहां इनका विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा इसके बाद ही यह युवक आगे भेजे जाएंगे। वही इन मजदूरों के साथ आने वाले अन्य प्रवासी मजदूरों में भय व्याप्त हो गया कि इन संदिग्ध पाये गये लोगों में जाने क्या लक्षण पाए जाएंगे,कहीं यह लोग करोना पॉजिटिव निकले तो कई लोगों कोरोना की चपेट में आ सकते हैं साथ ही इस मामले पर डॉक्टरों ने अभी कुछ कहने से इनकार कर दिया है डॉक्टरों ने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
Comments