मुख्यमंत्री ने पीलीभीत में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 17 October, 2020 12:22
- 2136

prakash prabhaw news
लखनऊ: 17 अक्टूबर, 2020
मुख्यमंत्री ने पीलीभीत में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
Comments