पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 42 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 31 October, 2026 16:38
- 32

PPN NEWS
लखनऊ
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस नेता हसीब खान व कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता रहे मौजूद। शक्ति स्थल नई दिल्ली में स्वर्गीय इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि व उनके बेहतर कार्यों को याद किया गया।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण देकर दिल्ली बुलाया गया। जिसमें हाल में ही कांग्रेस ज्वाइन करने वाले कांग्रेस नेता हसीब खान को भी निमंत्रण देकर प्रोग्राम में शिरकत करने के लिए दिल्ली बुलाया गया।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम व कांग्रेस नेता हसीब खान ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस पार्टी के कई सांसद व कई दिग्गज नेताओं ने इस प्रोग्राम में शिरकत कर स्वर्गीय इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
Comments