सपा का भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विभिन्न जगहों पर हुआ अन्न संकल्प कार्यक्रम
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 20 January, 2022 05:37
- 2000

सपा का भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विभिन्न जगहों पर हुआ अन्न संकल्प कार्यक्रम
पी पी एन न्यूज़
खखरेरू/ फतेहपुर
खागा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खखरेरू थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों रहमतपुर, बरार, कोट ,कुल्ली, दरियापुर ,मानूपुर एवं खखरेरू कस्बे सहित विभिन्न गांवों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा के प्रदेश शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव मो. महफूज के नेतृत्व में अन्न संकल्प कार्यक्रम आयोजित हुए।
जिसमें महफूज सहित विभिन्न पदाधिकारियों एवं किसानों ने सामूहिक रूप से हाथ में अन्न लेकरअन्न संकल्प करते हुए वर्तमान की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए इसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपरोक्त गांवो के दर्जनों लोग जिनमें सुनील यादव ,गजाली बेग, ननका पटेल, जुनैद अहमद, प्रेम निर्मल, गणेश गौतम ,सद्दाम खान, जुगनू निर्मल, लक्ष्मी नारायण पटेल, ज्ञान यादव , योगेश गौतम ,राकेश कुमार ,राजेंद्र सिंह ,लवकुश निषाद जि. स. लोहिया वाहिनी आवेश खान व सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Comments