असेम्ब्ली ऑफ बेलीवर्रस में क्रिसमस ट्री और कैंडल लाइट सर्विस का हुआ आयोजन
- Posted By: Admin 
                                                                            
                                                                    
                                 - खबरें हटके
 - Updated: 12 December, 2021 20:54
 - 1519
 
                                                            PPN NEWS
लखनऊ।
रिपोर्ट, इज़हार अहमद
असेम्ब्ली ऑफ बेलीवर्रस में क्रिसमस ट्री और कैंडल लाइट सर्विस का हुआ आयोजन
क्रिसमस का त्यौहार आते ही गिरजा घरों की रौनक बदल जाती है। सभी गिरजाघरों में एक अलग तरह का ही माहौल बनने लगता है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में असेम्ब्ली ऑफ बेलीवर्रस, सिंगारनगर में क्रिसमस ट्री और कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया।
आशीष फ़्रैंक और अर्पण शलोम ने क्वाइअर के साथ मिलकर क्रिसमस के गीत गाए। इन्हीं दोनों भाइयों ने मिलकर इस प्रोग्राम के गीत को निर्देशित किया था।
सैंटा क्लॉस ने बच्चों को इनाम के साथ-साथ सैनिटाइजर और मांस का वितरण किया।
करोना काल में करोना से बचाव के लिए पादरी मोर्रिस कुमार ने प्रभु यीशु से सभी के लिए प्रार्थना की।
इतना ही नहीं अंत में मुख्य पादरी जोली लॉरेंस ने वहां उपस्थित सभी लोगों को क्रिसमस का संदेश दिया और प्रभु से सभी के लिए मंगल कामना की।
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments