गोसाईगंजः चर्चित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामयश उपाध्याय नहीं रहे

गोसाईगंजः चर्चित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामयश उपाध्याय नहीं रहे

गोसाईगंजः चर्चित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामयश उपाध्याय नहीं रहे


रविवार, 24 जनवरी 2021


गोसाईगंज अयोध्या। नगर में लंबे समय तक आयुर्वेदिक {आयुष} के डाक्टर के रूप में चर्चित डॉ. राम यस उपाध्याय नहीं रहे। जिदादिल व हंसमुख व्यक्तित्व के लिए प्रसिद्ध डॉ. उपाध्याय का 93 वर्ष की अवस्था में शनिवार की रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। वे कई दिनों से बीमार थे। परिजन के अनुसार कई दिन पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉ. उपाध्याय मऊ जनपद के चिरैयाकोट के रहने वाले थे। पिछले 60 वर्षों से गोसाईगंज क्षेत्र को अपना कर्मभूमि बनाया था। इस क्षेत्र में चिकित्सा के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी जाने जाते थे। राजनीतिक संगठन में उनका जुड़ाव भारतीय जनसंघ पार्टी से था। और एक समय में भारतीय जनसंघ पार्टी के सचिव भी थे। इस समय भारतीय जनता पार्टी में काफी सक्रिय थे। और कई शिक्षण संस्थाओं जुड़े हुए थे। वा रामबली नेशनल इंटर कॉलेज व जानकी रमण संस्कृत स्नातकत्तणी महाविद्यालय के कार्यकारिणी के सदस्य रहे और सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक भी थे। उनके निधन की सूचना जंगल की आग के तरीके पूरे क्षेत्र में फैल गई। क्षेत्र की सैैकड़ों की संख्या में उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए आने शुरू हो गये। 

उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद स्थानीय दिलासीगंज सरयू के पावन घाट पर की गई। उनके बडे पुत्र गुड्डू उपाध्या ने मुख्याग्नि दी। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग शामिल थे। वा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनके निधन पर नगर विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी पूर्व सांसद हरिओम पांडे वरिष्ठ पत्रकार कृपा शंकर पांडे नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद पप्पू पूर्व चेयरमैन श्री नाथ गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा दुर्गेश तिवारी प्रदीप जायसवाल संजय पराग राजमणि सिंह पंंकज सिंह  बैकुंठ नाथ गुप्ता मदनलाल जायसवाल सभासद प्रशांत कुमार ओम प्रकाश सोनी त्रिलोकी मोदनवाल बजरंग प्रसाद चौरसिया सहित सकड़ों लोगों उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *