मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित छात्र की मदद की
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 19 September, 2020 13:23
- 1105

प्रकाश प्रभाव
लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित छात्र की मदद की
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में वनकर्मी अशोक कुमार दीक्षित का बेटा आशीष कुमार दीक्षित पढ़ाई-लिखाई में बहुत ही होशियार है। आशीष को ब्लड कैंसर की बीमारी है। जब इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोई हुई तो उन्होंने स्वम परिवार से जानकारी की उसके बाद उस बच्चे की आर्थिक मदद भी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छात्र की बीमारी के बारे में जानकारी सोशल मीडिया से मिली थी, इस जानकारी के मिलने के बाद उन्होंने परिवार से संपर्क किया और उनकी आर्थिक मदद की।
आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित आईआईटी के एक शोध छात्र को 10 लाख रुपये की मदद दी है। मुख्यमंत्री को छात्र की बीमारी के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी , जिसके बाद उन्होंने खुद परिवार से संपर्क कर उन्हें आर्थिक मदद दी। आशीष का इलाज पीजीआई में चल रहा है। आईआईटी रूड़की के शोध छात्र आशीष दीक्षित की मदद के लिए संस्थान के छात्रों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया था।
Comments