धान की फसल में कंडो रोग से किसान परेशान
- Posted By: Alopi Shankar
- खबरें हटके
- Updated: 21 October, 2020 21:03
- 1635

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
रिपोर्टर - नीरज शर्मा
धान की फसल में कंडो रोग से किसान परेशान
प्रयागराज। मेजा एवं करछना तहसील के अधिकतर क्षेत्रफल में धान की खेती होती है। प्रकृति की मेहरबानी से अबकी वर्ष धान की पैदावार बहुत ही अच्छी होने की संभावना है परंतु कंडो रोग के बढ़ते प्रकोप से किसान चिंतित होने लगे हैं। इस वर्ष समय- समय पर वर्षा अच्छी होने एवं तापमान में गिरावट होने की वजह से धान की फसल बहुत ही अच्छी है जिससे किसानों का मनोबल बढ़ा है परंतु कंडो रोग की अधिकता की वजह से समस्त किसान वर्ग बहुत ही चिंतित और परेशान हैं। यदि इस रोग का प्रकोप इसी तरह बढ़ता रहा तो किसानों के चार महीने की मेहनत पर पानी फिर सकता है।
Comments