समाधान दिवस में आई अवैध कब्जों की शिकायतों पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने जताई नाराजगी
- Posted By: Admin 
                                                                              
- खबरें हटके
- Updated: 7 May, 2022 21:26
- 2115
 
 
                                                            PPN NEWS
मोहनलालगंज, लखनऊ।
रिपोर्ट-सरोज यादव।
मोहनलालगंज समाधान दिवस:
समाधान दिवस में आई अवैध कब्जों की शिकायतों पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने जताई नाराजगी
विधवा और वृद्ध महिलाओं को दिलाई पेंशन तो निराश्रित महिला को सरकारी आवास की संस्तुति
समाधान दिवस में अवैध कब्जे की शिकायतों पर जताई नाराजगी
अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
मोहनलालगंज तहसील में जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने की। जिलाधिकारी ने मौके पर कई मामलों का निस्तारण किया साथ ही जनता की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के भी निर्देश दिए।
मोहनलालगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने पेंशन पाने के लिए सालों से तहसील के चक्कर लगा रही महिला की समस्या का निदान करते हुए विधवा पेंशन दिलाई।
वहीं जीर्ण शीर्ण मकान में रहने वाली एक महिला ने जिलाधिकारी को बताया इसके पास रहने के लिए छत नहीं है जिसके बाद जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल महिला का नाम पात्रता सूची में शामिल करने का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान में सबसे ज्यादा शिकायतें अवैध कब्जे व नाली खड़ंजा की थी जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को मौके पर जाकर गंभीरतापूर्वक समस्याओं को हल कराने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला और महामंत्री राम लखन यादव ने तहसील में शौचालय नहीं होने की शिकायत की। वहीं तहसील में नायब तहसीलदार की तैनाती नहीं होने के चलते कई महीनों से मामले लंबित होने की शिकायत भी की।मोहनलालगंज तहसील में काफी समय से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) की तैनाती नहीं है।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण का भरोसा दिया। मोहनलालगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी पांडे, एडीसीपी साउथ राजेश श्रीवास्तव, मोहनलालगंज उप जिलाधिकारी शुभी सिंह, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, खंड विकास अधिकारी निशांत राय समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 
                                                         
                                                                 
                                                                 
                                                                 
            
Comments