गौतम बुध्द नगर में जिले की रिकवरी रेट रेकॉर्ड 90 प्रतिशत पहुंचा

गौतम बुध्द नगर में जिले की रिकवरी रेट रेकॉर्ड 90 प्रतिशत पहुंचा

prakash prabhaw news

गौतम बुध्द

गौतम बुध्द नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित रेकॉर्ड 317 मरीजो ठीक होने के साथ जिले की रिकवरी रेट रेकॉर्ड 90 प्रतिशत पहुंचा 


नए 161पॉज़िटिव मरीज मिले, कुल मरीजों की संख्या 13731 हुई, एक की मौत के बाद अब तक 56 मौत, 1313 मरीजों का इलाज चल रहा है।   

गौतम बुध्द नगर में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित रेकॉर्ड 317 मरीजो ठीक होने के साथ ही अब तक जिले में 12342 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले की रिकवरी रेट अब 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जो पिछले छह महीने में सबसे अधिक रिकवरी रेट है। लेकिन प्रतिदिन सौ से ज्यादा मरीज करोना वायरस का शिकार हो रहे है, बीते 24 घंटे में 161 नए पॉज़िटिव मरीज मिले है। जबकि एक मरीज के मौत के बाद साथ ही कोरोना वायरस से अबतक 56 लोगो की मौत हो चुकी है। 

जिले में एक दिन में रिकॉर्ड 317 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। यह एक दिन में अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले एक दिन में 231 मरीज स्वस्थ हुए थे। जिले की रिकवरी रेट अब 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जो पिछले छह महीने में सबसे अधिक रिकवरी रेट है। अब तक जिले करोना वायरस के मरीजों की संख्या 13731 हो गई है।जिसमे से में 12342 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 1313 मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल मरीजों की संख्या 13731 हो गई है। 

पिछले एक सप्ताह से सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम हुई है। सितंबर में सक्रिय मरीजों की संख्या 2000 से अधिक हो गई है। पिछले छह महीने में सितंबर में सबसे अधिक कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। अक्टूबर के पहले चार दिनों में 680 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है, यानि की प्रतिदिन औसतन करीब 170 मरीज मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि मरीजों की पुष्टि के साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। संदिग्ध मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है। नमूने भी भेजे जा रहे हैं।    

जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 306 हो गई है। पिछले सप्ताह यह 294 थी। श्रेणी-1 में 283 और श्रेणी में 23 कंटेनेमेंट जोन रखे गए हैं। सितंबर महीने में कंटेनमेंट जोन की संख्या सबसे अधिक थी। अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी मरीजों का औसत सितंबर जैसा ही है। कंटेनमेंट जोन के लोगों की नियमित रूप से एंटीजन जांच की जा रही है ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। इसके लिए विशेष टीमें काम कर रही हैं।

डॉक्टर की टीम भी परामर्श के लिए उपलब्ध है। कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम भी चल रहा है। लोगों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली जा रही है। जिन लोगों को कोई तकलीफ है, उनके नमूने लिए जा रहे हैं। सीरो सर्वे के लिए भी कंटेनमेंट जोन से नमूने लिए गए थे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *