केजीएमयू में बीमारी के नाम पर इलाज करा रहे गायत्री प्रजापति को भेजा गया जेल
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 20 October, 2020 05:00
- 1550

Prakash prabhaw news
रिपोर्टर-मोनू सफी
लखनऊ
केजीएमयू में बीमारी के नाम पर इलाज करा रहे गायत्री प्रजापति को भेजा गया जेल
सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत का फैसला रद्द होने के बाद गायत्री की लगातार बढ़ती जा रही मुश्किलें। केजीएमयू में बीमारी के नाम पर इलाज करा रहे गायत्री प्रजापति को भेजा गया जेल। डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल बोर्ड के सामने कहा किसी ऑपरेशन की जरूरत नहीं। दवा भर दी जा रही। मेडिकल बोर्ड ने कहा जब ऑपरेशन नहीं तो दवा जेल में भी दी जा सकती है। गायत्री प्रजापति को लखनऊ जेल में दाखिल किया गया। केजीएमयू से डिस्चार्ज होने के बाद गायत्री प्रजापति को पुलिस ने लखनऊ जेल में कराया दाखिल। केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में गायत्री प्रजापति बीते 3 महीने से करा रहा था इलाज। रेप के मामले में गिरफ्तार गायत्री प्रजापति लंबे समय से बीमारी के नाम पर केजीएमयू और पीजीआई में ही था भर्ती।

Comments