होमगार्डो ने की रिटायर्ड होमगार्ड की विदाई
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 30 September, 2020 18:51
- 1071

प्रतापगढ़...
ब्यूरो जितेंद्र कुमार वर्मा
30/09/2020
होमगार्डो ने की रिटायर्ड होमगार्ड की विदाई
कुंडा।गुरु के नाम से विख्यात महेशगंज इलाके के लाल मिश्र का पुरवा मजरे ऐमापुर बिंधन निवासी विजय कुमार मिश्र हुए होमगार्ड के पद से रिटायर। महेशगंज थाने में क्षेत्र के कई सारे होमगार्डो ने दी रिटायर होमगार्ड को विदाई।विदाई के दौरान होमगार्डो की हुई आंखें नम।हमेशा खुशमिजाज रहने वाले विजय कुमार मिश्र ने विदाई के दौरान अपने साथियों और थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों के प्रति जताया आभार।बोले विजय कुमार मिश्र- साथियों ने दिया भरपूर सम्मान और प्यार। थाने पर भी मिला सभी का ढेर सारा प्यार। इस दौरान श्रीराम तिवारी, वृजेश पांडेय, रुबेंद्र मिश्र, राम प्यारे मौर्य, श्याम सुंदर यादव, सुखलाल यादव, राम छिट्टन यादव,सुनील तिवारी, विनय पांडेय, जगरूप, त्रिभुवन नाथ, फूलचन्द्र, चंद्रभूषण सहित कई सारे होमगार्ड रहे मौजूद।
Comments