पत्रकार विश्वदीप घोष के निधन पर यूपीसीएलडीएफ चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी ने जताया शोक
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 11 June, 2022 02:57
- 3504

PPN NEWS
पत्रकार विश्वदीप घोष के निधन पर यूपीसीएलडीएफ चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी ने जताया शोक
लखनऊ।
रिपोर्ट- नवीन वर्मा।
राज्यमंत्री स्तर के यू.पी.सी.एल.डी.एफ. के चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने अंग्रेजी समाचार पत्रों टाइम्स आफ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स एवं पायनियर में पत्रकारिता के प्रमुख स्तंभ रहे श्री विश्वदीप घोष “दादा” जी का आज हृदयगति रुकने से लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति के समय से श्री विश्वदीप घोष जी हमारे अभिन्न मित्रों में से एक थे, उनका असमय निधन पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करें।
Comments