कलश शोभा यात्रा के साथ 7 दिवसीय भागवत कथा प्रारंभ
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 29 January, 2021 03:13
- 704

PPN NEWS
कलश शोभा यात्रा के साथ 7 दिवसीय भागवत कथा प्रारंभ
राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र स्तिथ महावीर जी मंदिर के प्रांगण में भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा एवं आकर्षक झांकी के साथ शुरू हो गया।
भक्तिमय माहौल में लोगों ने जगह-जगह कलश शोभा यात्रा का स्वागत किया।
कलश शोभा यात्रा में क्षेत्र के 51 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया। यज्ञ के मुख्य यजमान आचार्य अजय कुमार मिश्रा एवं उनकी पत्नी कलश यात्रा के आगे-आगे चल रहे थे। उनके पीछे काफी संख्या में कलश लिए कुवारी कन्याएं एवं महिलाएं एवं श्रद्धालु चल रहे थे। गाजे-बाजे के साथ महावीर जी के मंदिर से निकलकर लाल मन्दिर, काली जी मंदिर होते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंचा।
जिसके बाद वापस यज्ञ स्थल पर कलश को स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कथा का वाचन पंडित ईशान अवस्थी जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष पंकज जड़िया ने बताया यह भागवत कथा 28 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगी।

Comments