किसानो के भारत बंद का समर्थन करेंगी आप - आकाश सिंह वर्मा
- Posted By: Dinesh Kumar
- खबरें हटके
- Updated: 7 December, 2020 23:09
- 1717

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 07/12/20
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
किसानो के भारत बंद का समर्थन करेंगी आप - आकाश सिंह वर्मा
कौशाम्बी। किसानों के 8 दिसबर के भारत बंद को आम आदमी पार्टी पूर्ण समर्थन देगी। पार्टी की जिले के तमाम इकाईया और कार्यकर्त्ता इस बंद मे शांतिपूर्ण तरीके से शामिल रहेगे। पार्टी के जिला महासचिव आकाश सिंह ने कहा की किसानो की सिर्फ एक ही मांग है कि सरकार ने जो कृषि कानून लागू किया है वह किसानों की हितों की रक्षा नहीं करता इसलिए सरकार इस बिल को वापस ले लगातार सरकार वार्ता के नाम पर सरकार उस किसान के साथ क्रूर व्यवहार कर रही है जो ठंड में सड़कों पर बैठे है। बीते शनिवार से आंदोलन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच पांचवी बार बैठक हुई लेकिन इस बिल को रद्द करने को बात केंद्र ने नहीं मानी। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ओछी राजनीति करके साबित करने में लगी है कि आंदोलन करने वाले किसान पंजाब से है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार से अपील करती है कि वह देश के किसानों को बांटने की कोशिश ना करें। किसानों की इस आंदोलन में हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश में सभी राज्यों की किसान शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के आजादी के लिए इस प्राणों की आहुति देने वाले शहीद भगत सिंह शहीद लाला लाजपत राय शहीद उधम सिंह यह सभी पंजाब के रहने वाले थे उन्होंने अपने प्राण किस प्रांत के आजादी के लिए नहीं देश के लिए निछावर किए थे। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने इसका विरोध किया था उन पर माइक तोड़ने का आरोप लगाया गया था। माइक तोड़ने की छोटी घटना थी लेकिन आज किसानों की हड्डियां तोड़ी जा रही है। इतनी ठंड में किसानों पर पानी की बौछार की जा रही है। देश का किसान खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर है।
Comments