किसान सम्मेलन में पूर्व सपा विधायक ने दिखाया सियासी दमखम उमड़ी भारी भीड़
- Posted By: Admin 
                                                                            
                                                                    
                                 - खबरें हटके
 - Updated: 5 January, 2022 22:33
 - 764
 
                                                            किसान सम्मेलन में पूर्व सपा विधायक ने दिखाया सियासी दमखम उमड़ी भारी भीड़
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा 131 कटरा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश यादव के नेतृत्व में गढ़िया रंगीन में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान सम्मेलन में सपा नेताओ को सुनने के लिए 131 कटरा विधानसभा क्षेत्र की भारी भीड़ जुटी। पूर्व विधायक राजेश यादव ने किसान सम्मेलन के बहाने सियासी दमखम दिखाया। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ क्षेत्र में चर्चा का कारण बन गई। बुद्धवार को कटरा विधानसभा के गढ़िया रंगीन में किसान सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सपा एमएलसी राजपाल कश्यप मौजूद थे। उन्होंने सभी को संबोधित किया। सपा एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा है कि भाजपा के राज में किसानों का जमकर शोषण किया गया। किसानों को बर्बाद करने के उद्देश्य से तीन कृषि कानून बनाये गए। किसानों के विरोध और यूपी चुनाव को देखते हुए किसान विरोधी कानून वापस लिए गए। उन्होंने कहा है कि भाजपा के अंत का समय आ चुका है। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश यादव ने सम्बोधित कर समाजवादी सरकार की नीतियों को जनता को बताते हुए कहा है कि आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी, छात्र सब परेशान है महिलाएं सुरक्षित नही है। योगी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। विकास के नाम पर जनता को झुनझुना दे रही है। इस दौरान कार्यक्रम को पूर्व विधायक राजेश यादव, जिलाध्यक्ष तनवीर खां, एमएलसी अमित यादव रिंकू, सैयद रिजवान अली आदि ने भी संबोधित किया। किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि राजपाल कश्यप, शशांक यादव को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खाँ, एमएलसी अमित यादव, पूर्व विधायक राजेश यादव, राजेश कश्यप, रणंजय सिंह यादव ने स्मृति चिन्ह एवँ अंग वस्त्र भेटकर जोरदार स्वागत किया।
उदय वीर सिंह शाहजहांपुर
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments