लोकदल 10 जनवरी से शुरू करेगा किसान सम्मान यात्रा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 7 January, 2024 17:04
- 1718

PPN NEWS
लोकदल 10 जनवरी से शुरू करेगा किसान सम्मान यात्रा
लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह की अगुवाई में 10 जनवरी 2024 को अलीगढ़ में किसान सम्मान यात्रा निकाली जायेगी।
इस आशय की जानकारी देते हुये लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता/प्रभारी उत्तर प्रदेश जयराम पान्डेय ने बताया कि पुर्व कृषि एवं सिचाई मंत्री तथा सूबे में नेता बिरोधी दल रहे चौधरी राजेन्द्र सिंह जी की 97 वीं जयंती के दिन लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह के नेतृत्व में 10 जनवरी को खैर से अलीगढ़ स्थित सम्राट लाज तक किसान सम्मान यात्रा निकाली जायेगी।
प्रदेश में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मी के बीच अब एकबार फिर किसान केंद्र बिंदु में आने वाले हैं। जिसमें वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार के रिपोर्ट कार्ड को किसानों के बीच रखा जाएगा। जिसमें एमएसपी सहित किसानों की तमाम समस्याओं पर खुले मंच से किसानो से साझा किया जायेगा।
लोकदल के राष्ट्रीय,प्रांतीय,मंडलीय और जनपदीय सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी सैकड़ो ट्रेक्टर और वाहनों के साथ शामिल होंगे।

Comments