दस घंटे लगातार किसानों के हवाले रहा पूरनपुर-खुटार हाईवे
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 19 December, 2020 23:27
- 1270

Prakash Prabhaw
पीलीभीत न्यूज
रिपोर्ट:- नीलेश चतुर्वेदी
दस घंटे लगातार किसानों के हवाले रहा पूरनपुर-खुटार हाईवे
पीलीभीत। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले किसानों को पुलिस ने हाईवे पर रोक लिया था। इससे नाराज किसानों ने बीच सड़क पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इसके चलते हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पूरी रात लगभग 10 घंटे तक हाईवे किसानों के हवाले रहा। किसी तरह सुबह पुलिस ने रूट डायवर्ट कर फंसे वाहनों को निकलवाया। बाद में किसानों को मनाकर वापस भेजा गया तब जाकर मार्ग खुल सका।
शुक्रवार की रात खुटार थाना क्षेत्र के गांव कजरा के रहने वाले कई किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से दिल्ली जा रहे थे।
जानकारी लगते ही सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर पुष्कर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ उसे जुकना पुल के पास रोक लिया। रोके जाने पर किसान हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए थे।
सूचना पर माधोटांडा, पूरनपुर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए थे। पुलिस के काफी समझने के बाद भी किसान वापस नहीं हुए। वह रात भर धरने पर ही बैठे रहे।
किसानों के हाईवे जाम करने से रात भर सैकड़ों वाहनों का जाम लगा रहा। किसी तरह एक ट्रैक्टर ट्रॉली में किसान पूरनपुर की तरफ बढ़ गए। इसपर कुछ वाहनों को पूरनपुर से दूसरे रास्ते से होकर निकलवाया गया।
किसानों के कुछ लोग इसके बाद उदयकरनपुर के निकट पुल पर पहुंच गए। इस पर मौका पाकर पुलिस ने कुछ वाहनों को रूट डायवर्ट कर जैसे-तैसे वाहनों को बमुश्किल निकाला। इस काम में पुलिस को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी।
खुटार से लेकर पीलीभीत हाईवे लगभग 10 घंटे तक किसानों के हवाले रहा। इसमें सैकड़ों वाहनों में सवार लोगों को परेशान होना पड़ा सुबह छह बजे तक पुलिस को जाम से जूझना पड़ा।
सेहरामऊ इंस्पेक्टर पुष्कर सिंह ने बताया रात में किसानों को समझा कर वापस कर दिया गया जिसके बाद रास्ता खुल गया।
Comments