सरोज यादव बनी मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन की महिला विंग की जिला महासचिव
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 10 July, 2021 05:43
- 734

सरोज यादव बनी मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन की महिला विंग की जिला महासचिव
मोहनलालगंज, लखनऊ।
रिपोर्ट, सुरेंद्र शुक्ला
मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन रजि० नई दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शानू खान ने महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा मधु सिंह की सहमति से लखनऊ जनपद की जिलाध्यक्ष विनीता यादव ने संगठन के प्रति कर्मठता, निष्पक्षता, लगन सामाजिक व संगठनात्मक कार्यो को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत मोहनलालगंज के मऊ गांव निवासिनी श्रीमती सरोज यादव को मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन की महिला विंग का जिला महासचिव बनाया है।
इस मौके पर सरोज यादव ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए दायित्वों व जिलाध्यक्ष द्वारा जताये गए विश्वास को वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी।
सरोज यादव के जिला महासचिव बनने पर संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारियों व उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

Comments